• Home
  • रेलवे
  • यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर पहली बार चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
Image

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर पहली बार चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

समस्तीपुर, 14 मई (हर्षिता “अश्क”) नरकटियागंज वाया सिकटा होते हुए रक्सौल जंक्शन तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। समस्तीपुर रेल मंडल ने इस रेलखंड पर पहली बार एक जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 05544 नरकटियागंज जंक्शन से प्रत्येक शनिवार और गुरुवार को संचालित होगी।

यह ट्रेन शाम 7.40 बजे नरकटियागंज से खुलेगी और 8.03 बजे सिकटा स्टेशन पर ठहराव के बाद रात 8.50 बजे रक्सौल जंक्शन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 मई से 11 जुलाई तक किया जाएगा। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल जंक्शन से शनिवार और गुरुवार को दोपहर 2.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 2.38 बजे सिकटा स्टेशन पर रुकते हुए शाम 3.35 बजे नरकटियागंज जंक्शन पहुंचेगी। रेलखंड में पहली बार लोकल यात्रियों के लिए स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलने से गोखुला, मरजदवा, सिकटा समेत आसपास के स्टेशनों के यात्रियों में खुशी की लहर है।

लंबे समय से लोग इस मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे। रेल प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में इस रेलखंड पर और भी ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा। इससे सीमावर्ती इलाकों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने के साथ व्यापार और आवाजाही को भी नई रफ्तार मिलेगी।

Releated Posts

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच…

लाल गाड़ी का बड़ा एक्शन: पटना-गया रेलखंड में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए, वसूला 1.48 लाख जुर्माना

बक्सर, 13 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा…

बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मालदा…

बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top