• Home
  • मौसम
  • मौसम की मार: 7–9 अप्रैल के बीच देश के 40% हिस्से में आंधी, बारिश और ओलों का कहर
Image

मौसम की मार: 7–9 अप्रैल के बीच देश के 40% हिस्से में आंधी, बारिश और ओलों का कहर

नई दिल्ली, 06 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देशभर में मौसम अचानक करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार 7 से 9 अप्रैल 2026 के बीच सक्रिय होने वाला एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ देश के करीब 30-40 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करेगा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय रहेंगे, जिनका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस दौरान राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। पूर्वी भारत भी इस सिस्टम से अछूता नहीं रहेगा। बिहार और झारखंड में 6 से 8 अप्रैल के बीच छिटपुट ओले गिर सकते हैं, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7-8 अप्रैल को ओले और 8-9 अप्रैल को बारिश हो सकती है।मौसम विभाग का कहना है कि मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत में भी 9 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले सात दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उससे कम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इस बदले मौसम का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ सकता है। रबी फसलों—जैसे गेहूं और सरसों—को भारी बारिश और ओलों से भारी नुकसान की आशंका है। खासकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में फसल चौपट होने का खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Releated Posts

नौतपा से पहले बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-बारिश के बीच झुलसाएगी लू

नई दिल्ली, 25 मई (अशोक “अश्क”) दिल्ली-एनसीआर में नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने अचानक करवट…

बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं जानलेवा लू, 7 दिनों का अलर्ट जारी

पटना, 21 मई (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के एक…

सुबह 7 बजे ही 35 डिग्री का एहसास: भीषण लू से नालंदा बेहाल, सड़कें सूनी, लोग घरों में कैद

नालंदा, 21 मई (अविनाश पांडेय) जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को पूरी…

मौसम का डबल अटैक: 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं लू का कहर

नई दिल्ली, 16 मई (अशोक “अश्क”) देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top