• Home
  • मुख्य समाचार
  • मौत बनकर टूट पड़ा सूखा इमली का पेड़: नालंदा के पथरौरा गांव में दर्दनाक हादसा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Image

मौत बनकर टूट पड़ा सूखा इमली का पेड़: नालंदा के पथरौरा गांव में दर्दनाक हादसा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नालंदा, 03 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। सड़क किनारे खड़ा वर्षों पुराना सूखा इमली का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से मेयार गांव निवासी संजय पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार संजय पासवान अपने निर्माणाधीन मकान के लिए सामान जुटाने की तैयारी कर रहे थे। उनके साढ़ू राजीव पासवान ने बताया कि दोनों बाजार जाने वाले थे। इसी बीच संजय ने उन्हें घर लौटकर मसाला तैयार करने को कहा और खुद चूड़ी खरीदने के लिए निकल पड़े।

किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका अंतिम सफर साबित होगा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पथरौरा गांव स्थित एक मुर्गी फार्म के समीप सड़क किनारे खड़ा सूखा इमली का विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। संजय इसकी चपेट में आ गए और पेड़ के नीचे दब गए। हादसा इतना भयावह था कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल नूरसराय थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।परिजनों ने बताया कि संजय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और तीन पुत्र हैं।

अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top