• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुस्लिमों की सुरक्षा पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान: किसी के बहकावे में न आएं, जीरो टॉलरेंस पर सरकार सख्त
Image

मुस्लिमों की सुरक्षा पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान: किसी के बहकावे में न आएं, जीरो टॉलरेंस पर सरकार सख्त

समस्तीपुर, 03 मई (हर्षिता “अश्क”) बिहार की सियासत के बीच सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुस्लिम समुदाय पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें किसी भी तरह के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। सरकार हर वर्ग की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समस्तीपुर के लोहिया आश्रम में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार सरकार अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने दो टूक कहा कि इन मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और कानून का राज हर हाल में कायम रखा जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा इस नीति की घोषणा विधानसभा में पहले ही की जा चुकी है। सरकार की प्राथमिकता राज्य में शांति, सौहार्द और सामाजिक संतुलन बनाए रखना है, ताकि विकास की गति प्रभावित न हो। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वहां की जनता वर्तमान सरकार से असंतुष्ट नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

बिहार के विकास पर बोलते हुए उन्होंने वर्ष 2005 से पहले की स्थिति का जिक्र किया और कहा कि आज का बिहार कानून-व्यवस्था और विकास के मामले में काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने दावा किया कि राज्य अब पहले से अधिक सुरक्षित और संगठित है।वहीं, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की पदयात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें शुभकामनाएं देती है और चाहती है कि वे सक्रिय भूमिका निभाकर संगठन को मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान जदयू जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय की अध्यक्षता में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार भी किया जाएगा, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top