• Home
  • रेलवे
  • मुजफ्फरपुर स्टेशन पर फायर अलर्ट: आग की घटना के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन, स्टाल संचालकों पर कसी नकेल
Image

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर फायर अलर्ट: आग की घटना के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन, स्टाल संचालकों पर कसी नकेल

मुजफ्फरपुर, 26 अप्रैल (संतोष गुप्ता) रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई आग की घटना के बाद रेल प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। सुरक्षा को लेकर रविवार को जंक्शन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे स्टाल संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अब जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। कामर्शियल विभाग की टीम ने सीसीआई राजेश रंजन, पार्सल इंचार्ज भरत कुमार, यूटीएस इंचार्ज केजी नंदन और डिप्टी एसएस मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में प्लेटफार्मों पर स्थित खान-पान स्टालों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद तुरंत सख्त निर्देश जारी किए गए।

अधिकारियों ने सभी स्टाल संचालकों को आदेश दिया कि हर स्टाल पर कार्यशील अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए औपचारिक नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।जांच में यह भी पाया गया कि कई स्टाल संचालक अपने स्टाल के बाहर प्लास्टिक पैक सामान लटकाकर रखते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। अधिकारियों ने इसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया और कहा कि सभी सामान स्टाल के अंदर ही रखा जाए। साथ ही, निर्धारित सीमा से बाहर सामान फैलाने पर भी सख्ती बरती जाएगी। कार्रवाई के दौरान टीम ने नियमों का उल्लंघन करते हुए रखे गए 17 कार्टन पानी की बोतलें जब्त की।

अधिकारियों ने कहा कि जरूरत से ज्यादा सामान स्टोर करने से प्लेटफार्म पर भीड़ और अव्यवस्था बढ़ती है, जिससे आपात स्थिति में राहत कार्य बाधित हो सकता है।रेल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्टेशन पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। आग की घटना के बाद लगातार जांच अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच…

लाल गाड़ी का बड़ा एक्शन: पटना-गया रेलखंड में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए, वसूला 1.48 लाख जुर्माना

बक्सर, 13 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा…

बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मालदा…

बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top