• Home
  • Crime
  • मुजफ्फरपुर में रहस्यमयी मौत से सनसनी: कमरे में फंदे से लटकी मिली 20 वर्षीय नर्तकी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
Image

मुजफ्फरपुर में रहस्यमयी मौत से सनसनी: कमरे में फंदे से लटकी मिली 20 वर्षीय नर्तकी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर, 05 अगस्त (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चतुर्भुज स्थान के शुक्ला रोड इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय नर्तकी का शव उसके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस, टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार तथा फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सारिका पाल उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार मुस्कान पिछले लगभग छह वर्षों से मुजफ्फरपुर में रह रही थी और बीते कई महीनों से शुक्ला रोड स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में अकेली रह रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर नीचे रहने वाले एक किरायेदार को संदेह हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। मुस्कान का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे कमरे की बारीकी से जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई ताकि जांच में किसी तरह की चूक न हो।

टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती का शव फंदे से लटका मिला है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा युवती के मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य कारण सहित हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top