• Home
  • Crime
  • मुजफ्फरपुर में खौफनाक डबल मर्डर, घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या
Image

मुजफ्फरपुर में खौफनाक डबल मर्डर, घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या

मुजफ्फरपुर, 21 जुलाई (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार शाम अपराधियों ने बेखौफ होकर एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी मोहल्ले में घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।हैरान करने वाली बात यह रही कि इस जघन्य वारदात का खुलासा बेंगलुरु में रह रहे दंपती के बेटे की सतर्कता से हुआ। बेटा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखता था। सोमवार शाम कैमरों की फीड में अचानक गड़बड़ी दिखाई देने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने तत्काल पड़ोसी को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब पड़ोसी घर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए।

मकान के अलग-अलग फ्लोर पर दंपती के शव पड़े थे। इसके बाद मिठनपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस के अनुसार, अशोक कुंवर का शव पहली मंजिल पर मिला। उनकी पीठ पर चाकू से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उनकी मौत हो गई। वहीं तीसरी मंजिल पर नीलम कुंवर का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अपराधियों ने पहले उनके मुंह पर टेप चिपकाया और फिर गले में गमछा कसकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे मकान को सील कर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को साक्ष्य जुटाने में लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top