• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुजफ्फरपुर का लाल केबीसी के दरवाजे पर: लिपिक आनंद की मेहनत ने रचा इतिहास, अब हॉट सीट पर नजर
Image

मुजफ्फरपुर का लाल केबीसी के दरवाजे पर: लिपिक आनंद की मेहनत ने रचा इतिहास, अब हॉट सीट पर नजर

मुजफ्फरपुर, 29 अप्रैल (संतोष गुप्ता) जिले के मुशहरी प्रखंड से एक ऐसी प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत एक साधारण लिपिक ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर देश के सबसे चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के साक्षात्कार चरण तक पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। समाहरणालय संवर्ग के लिपिक आनंद कुमार का चयन केबीसी के ग्राउंड ऑडिशन के लिए हुआ है। उन्हें 24 मई को कोलकाता में रिपोर्ट करने के निर्देश मिले हैं, जहां उनका साक्षात्कार लिया जाएगा। यदि वे इस चरण में सफल होते हैं, तो उन्हें ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड खेलने का मौका मिलेगा, जिसे पार करने पर हॉट सीट तक पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा।

आनंद कुमार की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। एक सामान्य नौकरी करते हुए भी उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा और आज वह सपना हकीकत में बदलता नजर आ रहा है। आनंद बताते हैं कि वर्षों से उनका सपना था कि वे केबीसी के मंच पर पहुंचे और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट साझा करें। उन्होंने बताया कि केबीसी के पहले चरण में मोबाइल ऐप के जरिए उन्होंने भाग लिया था, जिसमें करीब 55 हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस चरण में 20 सवाल पूछे गए, जिन्हें सफलतापूर्वक पार करने के बाद वे दूसरे चरण में पहुंचे।

दूसरे चरण में दो महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने के बाद अब उनका चयन ग्राउंड ऑडिशन के लिए हुआ है। खास बात यह है कि बिहार से इस चरण के लिए केवल आनंद कुमार का ही चयन हुआ है, जिससे उनकी उपलब्धि और भी खास बन जाती है। फिलहाल वे पूरी लगन के साथ अगली तैयारी में जुटे हुए हैं। पूरे इलाके में खुशी की लहर है और हर कोई उनकी सफलता के लिए दुआ कर रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुजफ्फरपुर का यह होनहार कब केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर इतिहास रचता है।

Releated Posts

समस्तीपुर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: पुराने रेलवे ओवरब्रिज की जगह बनेगा फोरलेन आरओबी, गडकरी के निर्देश से तेज हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जाम और यातायात दबाव…

बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: एमबीबीएस की 740 सीटें बढ़ीं, अब 4160 सीटों पर होगा दाखिला

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए…

समस्तीपुर में शिक्षा की नई क्रांति: एक साथ खुले पांच नए महाविद्यालय, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) बिहार सरकार की उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top