• Home
  • रेलवे
  • मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, बिहार की रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं पर हुई अहम चर्चा
Image

मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, बिहार की रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं पर हुई अहम चर्चा

बक्सर, 10 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में रेल विकास को नई गति देने और यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की। पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति, यात्री सुविधाओं और रेलवे के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक ने पूर्व मध्य रेल की ओर से बिहार में संचालित और प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

उन्होंने रेलवे के क्रियाकलापों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए राज्य में रेल नेटवर्क के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।बैठक में यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उपायों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे की आधारभूत संरचना को मजबूत करने से जुड़े विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे।महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने रेल विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मामलों में मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस शिष्टाचार मुलाकात को बिहार में रेल परियोजनाओं की गति, यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेलवे से जुड़े विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर केंद्र तथा राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिल सकती है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top