• Home
  • मुख्य समाचार
  • मिथिला को मिली ‘हवाई ताकत’: दरभंगा से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, पहले दिन ही फुल
Image

मिथिला को मिली ‘हवाई ताकत’: दरभंगा से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, पहले दिन ही फुल

दरभंगा, 05 अप्रैल (अजय यादव) बिहार के दरभंगा से देश के आईटी हब बेंगलुरु तक सीधी हवाई सेवा शुरू होते ही यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अकासा एयर की इस नई उड़ान ने पहले ही दिन इतिहास रच दिया, जब दोनों ओर से विमान पूरी तरह फुल रहा। रविवार को बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद विमान ने महज 2 घंटे 35 मिनट में दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। आगमन पर विमान का वाटर कैनन से भव्य स्वागत किया गया, जबकि यात्रियों को गुलाब और चॉकलेट देकर अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर सांसद गोपालजी ठाकुर ने यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर बेंगलुरु के लिए रवाना किया। सांसद ठाकुर ने इसे मिथिला क्षेत्र के लिए “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दरभंगा एयरपोर्ट लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में यहां यात्रियों की संख्या में 57% की वृद्धि दर्ज की गई है। यात्रियों ने भी इस नई सेवा को राहत भरा कदम बताया। पहले स्पाइसजेट की अनियमित सेवाओं और महंगे किराए से परेशान लोग अब सुकून महसूस कर रहे हैं। कई यात्रियों ने कहा कि पहले उन्हें पटना या कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता था।

मधुबनी निवासी एक यात्री ने बताया कि अकासा की समयबद्धता और बेहतर सुविधाओं ने यात्रा को आरामदायक बना दिया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस सेवा का स्वागत करते हुए इसे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए बड़ा अवसर बताया। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस उड़ान को विकास की नई उड़ान कहा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि दरभंगा से बेंगलुरु की सीधी कनेक्टिविटी से न केवल प्रवासी लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि पूरे मिथिलांचल क्षेत्र में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top