• Home
  • रेलवे
  • मलमास मेले में श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले: राजगीर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
Image

मलमास मेले में श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले: राजगीर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

नालंदा, 17 मई (अविनाश पांडेय) विश्व प्रसिद्ध राजकीय मलमास मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात देते हुए 03029 राजगीर-हावड़ा एक्सप्रेस को रविवार को राजगीर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने ट्रेन को रवाना करते हुए कहा कि यह विशेष ट्रेन पश्चिम बंगाल और हावड़ा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी। ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर रेलवे स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में रेल यात्री, स्थानीय लोग तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि तीन वर्षों में लगने वाला ऐतिहासिक मलमास मेला देशभर की आस्था का केंद्र है।

लाखों श्रद्धालु राजगीर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए यह विशेष ट्रेन शुरू की गई है, ताकि लोग बिना परेशानी के राजगीर पहुंच सकें।उन्होंने कहा कि नालंदा के सामाजिक, बौद्धिक, व्यवसायिक और व्यापारिक विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नालंदा की जनता ने उन्हें लगातार चार बार सांसद बनाकर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे और जनता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पावापुरी-नवादा तथा बख्तियारपुर-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण सहित कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं पर काम किया जाएगा, जिससे यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।इस दौरान सांसद ने राजगीर रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए टेंट सिटी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दूसरे जिलों और राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा की गई सुविधाओं पर संतोष जताया।सांसद ने कहा कि मलमास मेला के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। साथ ही उन्होंने देशभर के लोगों से राजगीर आने और यहां से सकारात्मक संदेश लेकर लौटने की अपील की।

Releated Posts

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 15 October (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top