• Home
  • मुख्य समाचार
  • मंत्री के सवाल के अगले दिन पुलिस का पलटवार, 201 करोड़ की शराब जब्त करने का दावा
Image

मंत्री के सवाल के अगले दिन पुलिस का पलटवार, 201 करोड़ की शराब जब्त करने का दावा

पटना, 16 जून (अविनाश कुमार) मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी द्वारा शराबबंदी को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के अगले ही दिन बिहार पुलिस ने विस्तृत आंकड़े जारी कर अपनी कार्रवाई का ब्योरा पेश किया। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीआईजी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए राज्यभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। डीआईजी ने बताया कि वर्ष 2026 में मई माह तक बिहार पुलिस ने करीब 201 करोड़ रुपये मूल्य की 22.84 लाख लीटर शराब जब्त की है।

इसमें जिला पुलिस द्वारा 140 करोड़ 95 लाख रुपये की 17.53 लाख लीटर शराब तथा विशेष इकाई मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा 61 करोड़ रुपये की 5.31 लाख लीटर शराब बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने पिछले वर्ष की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक शराब बरामद की है। पिछले साल प्रतिमाह औसतन 85,645 लीटर शराब पकड़ी गई थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख छह हजार लीटर प्रतिमाह से अधिक हो गया है।पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में 293 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई थी। वहीं, राज्य के बाहर के 1236 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 17 बड़े कारोबारी शामिल थे।

इस वर्ष मई तक 569 बाहरी कारोबारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पांच बड़े तस्करों को अन्य राज्यों से दबोचा गया है।मद्यनिषेध मामलों में भी व्यापक कार्रवाई जारी है। वर्ष 2025 में कुल 1,25,575 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 48,780 कारोबारी, आपूर्तिकर्ता एवं तस्कर तथा 76,795 शराब पीने वाले शामिल थे। इस वर्ष मई तक 56,904 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 19,877 तस्कर और कारोबारी तथा 37,027 शराब पीने वाले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार से संपत्ति अर्जित करने वाले 127 लोगों के विरुद्ध संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव अदालत को भेजा गया है। वहीं, 89 मादक पदार्थ तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। इसके अलावा 21,024 किलो गांजा, 54 किलो चरस, 51.9 किलो हेरोइन-स्मैक, 1,758 किलो डोडा, 59.35 किलो अफीम, 9.06 लाख कैप्सूल और 3.45 लाख इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top