• Home
  • मुख्य समाचार
  • मंत्री के काफिले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: वाहन के शीशे तोड़े, गांव में मचा हड़कंप

मंत्री के काफिले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: वाहन के शीशे तोड़े, गांव में मचा हड़कंप

मधुबनी, 08 जून (आशीष यादव) बिहार के मधुबनी जिले में एक युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को उस समय फूट पड़ा, जब मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले में शामिल एक वाहन को उग्र लोगों ने निशाना बना लिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।जानकारी के अनुसार खजौली थाना क्षेत्र के डाहर गांव में कुछ दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने और हालात का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद गांव पहुंचे थे।

मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीण प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि दुर्घटना में शामिल वाहन कथित रूप से शराब तस्करी से जुड़ा हुआ था तथा मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही। इसी दौरान कुछ उग्र लोगों ने मंत्री के काफिले में शामिल एक वाहन को घेर लिया और उसके शीशे तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मंत्री को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हालात को नियंत्रण में लिया।

बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क दुर्घटना और उससे जुड़े मामलों में लोगों के बढ़ते आक्रोश को उजागर कर दिया है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top