• Home
  • स्थानीय समाचार
  • मंच पर छाया कौशल दिवस का जादू: नाटक, देशभक्ति गीत और गंगा आरती ने बांधा समां
Image

मंच पर छाया कौशल दिवस का जादू: नाटक, देशभक्ति गीत और गंगा आरती ने बांधा समां

समस्तीपुर, 16 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के रघुनंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, समर्था में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित स्मृति शेष रामनंदन प्रसाद सिंह की 25वीं पुण्यतिथि को कौशल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लघु नाटक, देशभक्ति गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिया। दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्तुत लघु नाटिका ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इसमें ज्योति प्रिया, रूपा, दिव्या, शबनम, सोनी, नेहा प्रिया, लक्ष्मी सहित कई छात्रों ने प्रभावशाली अभिनय किया।देशभक्ति गीतों पर रूपा, नेहा, प्रिया, लक्ष्मी और अन्य छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहना मिली। वहीं “वक्त बदल देंगे” थीम पर आधारित कार्यक्रम ने भी दर्शकों की तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गंगा आरती रही, जिसे प्रमोद झा और मुकेश के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भव्य रूप से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और रामनंदन बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top