• Home
  • मौसम
  • भीषण गर्मी के बाद मौसम का पलटवार, बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Image

भीषण गर्मी के बाद मौसम का पलटवार, बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

पटना, 05 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालात यह हैं कि रोहतास जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 5 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना है।

6 और 7 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। गया में 39.8 डिग्री, शेखपुरा में 39.9 डिग्री और कैमूर में 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बक्सर, औरंगाबाद और सुपौल जैसे जिलों में भी पारा 38 डिग्री के पार रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हालांकि, वाल्मीकि नगर में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं समस्तीपुर (पूसा) और सीवान (जिरादेई) में भी रात का तापमान कम रहा, जिससे कुछ राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण जिम्मेदार है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि मौसम का यह उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में और भी तेज हो सकता है।

Releated Posts

नौतपा से पहले बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-बारिश के बीच झुलसाएगी लू

नई दिल्ली, 25 मई (अशोक “अश्क”) दिल्ली-एनसीआर में नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने अचानक करवट…

बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं जानलेवा लू, 7 दिनों का अलर्ट जारी

पटना, 21 मई (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के एक…

सुबह 7 बजे ही 35 डिग्री का एहसास: भीषण लू से नालंदा बेहाल, सड़कें सूनी, लोग घरों में कैद

नालंदा, 21 मई (अविनाश पांडेय) जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को पूरी…

मौसम का डबल अटैक: 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं लू का कहर

नई दिल्ली, 16 मई (अशोक “अश्क”) देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top