• Home
  • मुख्य समाचार
  • बेंगलुरु कमाने निकला बेटा ताबूत में लौटा: खम्मम स्टेशन पर दर्दनाक हादसे ने उजाड़ दी शादी की खुशियां, गांव में पसरा मातम
Image

बेंगलुरु कमाने निकला बेटा ताबूत में लौटा: खम्मम स्टेशन पर दर्दनाक हादसे ने उजाड़ दी शादी की खुशियां, गांव में पसरा मातम

पटना, 08 जुलाई (पटना डेस्क) रोजगार की तलाश में सहरसा से बेंगलुरु जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार की सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की रायपुरा पंचायत अंतर्गत बलहमपुर वार्ड संख्या-3 में एंबुलेंस से शव उतरते ही परिजनों का करुण क्रंदन सुन माहौल गमगीन हो गया। जिस घर में कुछ माह बाद शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है। मृतक की पहचान बलहमपुर निवासी मु. कपिल आलम के बड़े पुत्र मु. जफर उर्फ बाबुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मु. जफर गत शुक्रवार को गांव से अपने साथियों के साथ रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु के लिए रवाना हुए थे। वह सिमरीबख्तियारपुर से राज्यरानी एक्सप्रेस पकड़कर पटना पहुंचे और वहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से बेंगलुरु जा रहे थे।

इसी दौरान रविवार को तेलंगाना के खम्मम रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय रेल पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार सुबह शव गांव पहुंचते ही मां बेटे के शव से लिपटकर बेसुध हो गईं, जबकि पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दादी, बहनों और अन्य स्वजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर पर जुट गई और हर आंख नम दिखाई दी।

परिजनों ने बताया कि मु. जफर परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और पिता का आर्थिक सहयोग करते थे। उनकी शादी अररिया जिले में तय हो चुकी थी। बीते सप्ताह ही तिलक की रस्म संपन्न हुई थी तथा दिसंबर में विवाह होना था। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।ग्रामीणों ने बताया कि जफर मेहनती और मिलनसार युवक था। बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर वह घर से निकला था, लेकिन उसकी अर्थी लौट आई। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। स्थानीय मुखिया राजकुमार चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और हरसंभव सहायता देने की मांग की है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top