• Home
  • स्थानीय समाचार
  • बी.पी. मंडल को श्रद्धांजलि: संगठन विस्तार पर जोर, यादव एकता मंच की बैठक में गूंजा सामाजिक न्याय का स्वर
Image

बी.पी. मंडल को श्रद्धांजलि: संगठन विस्तार पर जोर, यादव एकता मंच की बैठक में गूंजा सामाजिक न्याय का स्वर

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के महमदपुर सकड़ा तरुणियां गांव में यादव एकता मंच द्वारा आयोजित सभा में सामाजिक न्याय के प्रणेता बी.पी. मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मंच की चौथी बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलकमल यादव ने बी.पी. मंडल के व्यक्तित्व, कृतित्व और पिछड़ों के अधिकारों के लिए उनके योगदान को विस्तार से रखा।

उन्होंने कहा कि मंडल की सोच आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रही है। इस दौरान राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष और गरीबों के मसीहा माने जाने वाले अखिलेश राय के शहादत दिवस पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

मौके पर उपाध्यक्ष सचिन कुमार, नंद कुमार, दुर्गेश कुमार, सह-सचिव सिकंदर राय सहित प्रमुख सदस्य अमित कुमार, कौशल कुमार, लखपति यादव, प्रेम गोस्वामी, सुधीर कुमार, सौरभ कुमार, अभिनंदन कुमार, निखिल कुमार, मिथलेश कुमार और संजीत यादव मौजूद रहे। सभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top