• Home
  • राजनीति
  • बिहार में सत्ता का बड़ा उलटफेर: 13 अप्रैल के बाद बदल सकता है मुख्यमंत्री, NDA में हलचल तेज
Image

बिहार में सत्ता का बड़ा उलटफेर: 13 अप्रैल के बाद बदल सकता है मुख्यमंत्री, NDA में हलचल तेज

पटना, 13 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि 13 अप्रैल के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री और नई सरकार मिल सकती है। यह बयान ऐसे समय आया है जब नीतीश कुमार ने हाल ही में एमएलसी पद से इस्तीफा देकर संसद सदस्य के रूप में शपथ ली है।

पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद संजय झा ने कहा कि नई सरकार को औपचारिक रूप देने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय के लिए सरकार में शामिल अन्य नेताओं से चर्चा जरूरी होगी। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सक्रियता ने अटकलों को और तेज कर दिया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। रविवार को वह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जिससे सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने साफ किया कि नए मुख्यमंत्री का चयन एनडीए के विधायक करेंगे, लेकिन इसमें भारतीय जनता पार्टी की भूमिका बेहद अहम होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी प्रक्रिया है और उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय होगी।इस पूरे घटनाक्रम के बीच अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए ‘हाई-कमांड संस्कृति’ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसे “बाबा” से सावधान रहना चाहिए, जो ‘पर्ची’ लेकर फैसले करते हैं। अब सबकी निगाहें 13 अप्रैल के बाद होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हैं। क्या बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा? क्या नया चेहरा मुख्यमंत्री बनेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top