• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहारशरीफ में बनेगा हाईटेक स्मार्ट बस टर्मिनल, मॉल-होटल-मल्टीप्लेक्स समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
Image

बिहारशरीफ में बनेगा हाईटेक स्मार्ट बस टर्मिनल, मॉल-होटल-मल्टीप्लेक्स समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

नालंदा, 15 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा समेत आसपास के जिलों के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहारशरीफ के रांची रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड का कायाकल्प होने जा रहा है। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही राजगीर और शेखपुरा जिले के बरबीघा में भी आधुनिक बस स्टैंड बनाए जाने की योजना है। परियोजना के तहत बिहारशरीफ में 3.73 एकड़ भूमि पर बहुउद्देशीय जी-प्लस-फाइव भवन का निर्माण होगा।

भवन के भूतल पर बस पार्किंग और आधुनिक वर्कशॉप की व्यवस्था रहेगी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर परिवहन निगम का कार्यालय, वातानुकूलित एवं सामान्य प्रतीक्षालय, डॉरमेटरी, गेस्ट रूम तथा महिलाओं के लिए विशेष फीडिंग रूम बनाए जाएंगे।यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए परिसर में शॉपिंग मॉल, होटल, बैंक्वेट हॉल, कैफेटेरिया और मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा एटीएम, डिजिटल सूचना प्रणाली, यात्री सहायता केंद्र तथा किफायती भोजन के लिए जीविका दीदी की रसोई संचालित की जाएगी। पूरे परिसर को तीन हिस्सों में विकसित किया जाएगा।

पहले भाग में सीएनजी, पेट्रोल और डीजल रिटेल आउटलेट के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। दूसरे भाग में मुख्य टर्मिनल भवन और बसों के ठहराव की व्यवस्था होगी, जबकि तीसरे हिस्से को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।डिपो प्रबंधक ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार स्थल की भौतिक स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।पीपीपी मॉडल के तहत निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बस टर्मिनल के संचालन, रखरखाव और साफ-सफाई की जिम्मेदारी निर्धारित अवधि के लिए निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। लीज अवधि समाप्त होने के बाद पूरी संपत्ति पुनः परिवहन निगम को हस्तांतरित कर दी जाएगी।परिवहन विभाग के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में शहरीकरण और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। अंतर्राज्यीय बस सेवाओं के विस्तार से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, वहीं परिवहन निगम के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को आधुनिक और सुगम डिजाइन के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top