• Home
  • मौसम
  • बारिश गई, आफत आई: बिहार में धूप का कहर शुरू, 4 दिन में 6°C तक चढ़ेगा पारा, लू का अलर्ट जारी
Image

बारिश गई, आफत आई: बिहार में धूप का कहर शुरू, 4 दिन में 6°C तक चढ़ेगा पारा, लू का अलर्ट जारी

पटना, 11 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद जहां लोगों को राहत मिली थी, वहीं अब चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को बेहाल करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश थमने के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों में राज्य के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

कई जिलों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि की संभावना है। राजधानी पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में पारा 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।शुक्रवार को मोतिहारी में सबसे अधिक 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा। सबौर को छोड़ अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है।

ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप के बीच फिलहाल 16 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और कठिन हो सकते हैं।

Releated Posts

बिहार में मानसून अटैक: झमाझम बारिश से मिली राहत, 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

पटना, 08 जिले (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक देते हुए मंगलवार को…

बिहार में मौसम का यू-टर्न: 20 जिलों पर बारिश-वज्रपात का खतरा, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता

पटना, 06 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून की लंबी बेरुखी के बाद मौसम ने अचानक करवट लेनी…

बिहार में मौसम का गरज, वज्रपात और तेज आंधी का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना, 05 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान…

डबल अलर्ट से दहला बिहार: चार जिलों में ऑरेंज वार्निंग, 24 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश-बिजली को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

पटना, 02 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top