📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता ⚡एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश ⚡बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती ⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार
  • Home
  • Crime
  • ईंट भट्ठे पर जेसीबी से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव: हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Image

ईंट भट्ठे पर जेसीबी से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव: हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दरभंगा, 21 नवंबर (अजय राय) कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 28 वर्षीय युवक का शव उसी जेसीबी मशीन से लटका मिला, जिसे वह चलाता था। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के सकरवारा गांव निवासी नागेश्वर दास के पुत्र राजबली दास के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से बरिऔल स्थित ईंट भट्ठे पर जेसीबी चालक के रूप में काम कर रहा था। घटना के संबंध में मृतक के भाई ललित दास ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे राजबली खाना खाने के बाद सोने चला गया था। भट्ठे पर रात करीब दो बजे से ईंट बनाने का काम शुरू होता है।

शनिवार की सुबह जब वह अपने काम पर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान भट्ठे के सबसे किनारे वाले हिस्से में उसकी जेसीबी से लटका शव मिला।भाई ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि राजबली कभी अपने पास गमछा नहीं रखता था, लेकिन घटनास्थल पर दो गमछे टंगे मिले। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को जेसीबी से लटका दिया गया।सूचना मिलने पर कमतौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, राजबली ने छह वर्ष पूर्व पटना निवासी करीना देवी से प्रेम विवाह किया था। उसके दो वर्षीय पुत्र और छह माह की पुत्री हैं। घटना के समय पत्नी मायके में थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Releated Posts

बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण

बक्सर, 23 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी…

24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बेतिया, 23 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ना किसानों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। न्यू…

बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) सिवान जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top