• Home
  • Crime
  • प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: 6 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार
Image

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: 6 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार

दरभंगा, 26 अप्रैल (अजय राय) जिले के बिरौल थाना अंतर्गत सर्दी गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। 21 वर्षीय रोशनी कुमारी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रोशन मंडल की पत्नी रोशनी कुमारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रोशनी मूल रूप से घनश्यामपुर के पुनहद गांव की रहने वाली थी। करीब छह माह पहले ही उसने सर्दी गांव निवासी रोशन मंडल के साथ प्रेम विवाह किया था।

परिवार वालों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के पिता विनोद मंडल ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। घटना के समय मृतका का पति काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में था। वहीं, घर में मौजूद ससुराल पक्ष के लोग शव मिलने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष अमरिया लाल बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला काफी संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस फरार ससुराल वालों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मृतका के पति से भी संपर्क करने की कोशिश जारी है। गांव में इस घटना को लेकर भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top