• Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रलयंकर प्रहार की चेतावनी: ब्रह्मोस की गर्जना से कांपी धरती, भारतीय सेना ने दिखाया विनाशकारी दम
Image

प्रलयंकर प्रहार की चेतावनी: ब्रह्मोस की गर्जना से कांपी धरती, भारतीय सेना ने दिखाया विनाशकारी दम

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारतीय सेना ने बुधवार को ‘अभ्यास प्रलयंकर’ का रोमांचक वीडियो जारी कर अपनी जबरदस्त सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। वीडियो में पूर्वी कमांड की मारक क्षमता और लैंड-बेस्ड ब्रह्मोस मिसाइल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम को एक्शन में दिखाया गया। सेना ने पोस्ट के साथ संदेश दिया “रणे जयः निश्चितः, कोऑर्डिनेट्स लॉक्ड”, जो दुश्मनों के लिए स्पष्ट चेतावनी माना जा रहा है। इस अभ्यास में मिसाइल की तैनाती से लेकर लॉन्च तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई, जिससे यह साफ हो गया कि भारतीय सेना तेज, सटीक और तकनीकी रूप से बेहद मजबूत हो चुकी है। सेना के अनुसार, यह अभ्यास न केवल फायरपावर का प्रदर्शन है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की रक्षा क्षमता का भी प्रमाण है।अभ्यास प्रलयंकर का मुख्य उद्देश्य तेज प्रतिक्रिया, समन्वित हमला और युद्धक्षेत्र में प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

खासकर पूर्वी क्षेत्र में संवेदनशील सीमाओं को देखते हुए ऐसे अभ्यास बेहद अहम माने जा रहे हैं, जहां सैनिकों को वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में तैयार किया जाता है। ब्रह्मोस मिसाइल, जिसे भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है, दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है। करीब 3700 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाली यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है। इसकी रेंज अब 450 किमी से अधिक हो चुकी है और भविष्य में इसे 800 किमी तक बढ़ाने की योजना है। करीब 8.4 मीटर लंबी और 3000 किलोग्राम वजनी यह मिसाइल 200-300 किलोग्राम के शक्तिशाली वॉरहेड से लैस होती है, जो दुश्मन के कमांड सेंटर, एयरबेस और रडार साइट को पलभर में तबाह कर सकती है।

इसकी ‘फायर एंड फॉरगेट’ तकनीक इसे और घातक बनाती है। सेना का कहना है कि अभ्यास प्रलयंकर से स्पष्ट संदेश जाता है कि भारत आधुनिक युद्ध के हर मोर्चे पर तैयार है। यह अभ्यास न सिर्फ सैनिकों की क्षमता बढ़ाता है, बल्कि दुश्मनों को भी यह चेतावनी देता है कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और घातक हो चुकी है।

Releated Posts

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ISRO में मची हलचल: वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों से सरकार सख्त, नए आदेश के बिना नहीं मिलेगी मंजूरी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (अशोक “अश्क”) भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top