• Home
  • Crime
  • पुलिस की निगरानी में थी नाबालिग: फिर भी थाने से हो गई गायब, भागलपुर में हड़कंप
Image

पुलिस की निगरानी में थी नाबालिग: फिर भी थाने से हो गई गायब, भागलपुर में हड़कंप

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के भागलपुर जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रसलपुर थाना परिसर में महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखी गई एक नाबालिग किशोरी अचानक लापता हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अगले ही दिन उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही वह थाना परिसर से निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और किशोरी की तलाश में कई टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को दर्ज एक कथित अपहरण मामले में यह किशोरी सोमवार को स्वयं रसलपुर थाना पहुंची थी। उसकी मां ने छह लोगों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, के खिलाफ शादी की नीयत से बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

कानूनी प्रक्रिया के तहत किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाना था। इसी वजह से उसे रातभर महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में थाना परिसर में रखा गया था।रसलपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह किसी समय किशोरी थाना परिसर से बाहर निकल गई। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किशोरी का जल्द पता लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इधर, भागलपुर जिले के सबौर अनुमंडल अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र से भी एक अन्य किशोरी के घर छोड़कर जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।वहीं, वैशाली जिले के हाजीपुर में भी हाल ही में पुलिस अभिरक्षा से एक नाबालिग के फरार होने की घटना सामने आई थी। मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए किशोर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां से वह भाग निकला। इससे पहले भी न्यायालय ले जाते समय एक आरोपी पुलिस वाहन से फरार हो चुका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस अभिरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है और जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top