• Home
  • रेलवे
  • पाटलीपुत्र–पूर्णिया के बीच दौड़ेगी TOD स्पेशल, 20 कोचों से मिलेगी यात्रियों को बड़ी राहत
Image

पाटलीपुत्र–पूर्णिया के बीच दौड़ेगी TOD स्पेशल, 20 कोचों से मिलेगी यात्रियों को बड़ी राहत

पटना, 17 अगस्त (पटना डेस्क) यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने पाटलीपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 03216/03215 पाटलीपुत्र–पूर्णिया कोर्ट–पाटलीपुत्र स्पेशल ट्रेन का परिचालन 17 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से उत्तर बिहार के हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, बनमनखी और पूर्णिया क्षेत्र के यात्रियों को पाटलीपुत्र समेत मार्ग के प्रमुख शहरों तक आने-जाने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।ट्रेन संख्या 03216 पाटलीपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल पाटलीपुत्र जंक्शन से रात 11 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। बुधवार और शनिवार को इसका परिचालन नहीं होगा।

वापसी में 03215 पूर्णिया कोर्ट–पाटलीपुत्र स्पेशल सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलेगी और उसी दिन शाम 5:45 बजे पाटलीपुत्र जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को नहीं चलेगी।पाटलीपुत्र से खुलने के बाद ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रुसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी होते हुए पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में भी यही प्रमुख स्टेशन इसके मार्ग में शामिल होंगे। सहरसा जंक्शन पर ट्रेन के ठहराव का समय अपेक्षाकृत अधिक रहेगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन 20 ICF कोचों के साथ संचालित होगी। इसमें चार सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर, तीन एसी-3 और एक एसी-2 कोच शामिल हैं।

ट्रेन के परिचालन से अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इस सेवा से सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम होगी और उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं रोजगार संबंधी आवागमन आसान होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन दिवस और समय की पुष्टि कर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top