• Home
  • Crime
  • परीक्षा शुरू होते ही एमजेके कॉलेज में हड़कंप: नकल करते 5 परीक्षार्थी निष्कासित, दूसरे की जगह परीक्षा देते फर्जी परीक्षार्थी को दबोचा गया
Image

परीक्षा शुरू होते ही एमजेके कॉलेज में हड़कंप: नकल करते 5 परीक्षार्थी निष्कासित, दूसरे की जगह परीक्षा देते फर्जी परीक्षार्थी को दबोचा गया

बेतिया, 07 सितम्बर (विनय कुमार गुप्ता) स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होते ही एमजेके कॉलेज प्रशासन ने कदाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मचा दिया। सोमवार को परीक्षा के पहले ही दिन पांच परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। सभी को तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। वहीं, जांच के दौरान दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे एक फर्जी परीक्षार्थी को भी पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक साथ हुई कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा। एमजेके कॉलेज में सोमवार से स्नातक छठे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान केंद्र पर तैनात वीक्षकों ने परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।

जांच के दौरान पांच परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए। केंद्र प्रशासन ने बिना देर किए सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में उसकी पहचान को लेकर गड़बड़ी सामने आई और वह दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। केंद्र प्रशासन ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। फर्जी परीक्षार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कदाचार के आरोप में निष्कासित किए गए पांचों परीक्षार्थी राम लखन सिंह यादव (आरएलएसवाई) कॉलेज के बताए जा रहे हैं।

मामले की सूचना संबंधित कॉलेज प्रशासन को भी दी जा रही है। परीक्षा केंद्र पर कदाचार रोकने के लिए वीक्षकों को लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। स्नातक छठे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा सात सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी। एमजेके कॉलेज को आरएलएसवाई कॉलेज, संस्कार भारती स्कूल ऑफ एजुकेशन और ईश्वर शांति महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े के खिलाफ कॉलेज प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top