• Home
  • मुख्य समाचार
  • परनावा से उठा विकास का बिगुल: बाबा महतो धाम से मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार से सुरक्षा तक कई घोषणाएं
Image

परनावा से उठा विकास का बिगुल: बाबा महतो धाम से मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार से सुरक्षा तक कई घोषणाएं

नालंदा, 01 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के परनावा गांव में शुक्रवार को ऐतिहासिक और भव्य माहौल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर आयोजित राजकीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अनोखा संगम नजर आया।मुख्यमंत्री ने बाबा महतो को नमन करते हुए उनके आदर्शों भाईचारा, सदाचार और सामाजिक समरसता को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

करीब 14 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने विकास को केंद्र में रखते हुए सरकार के विजन को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने हर ब्लॉक में उच्च गुणवत्ता वाले मॉडल स्कूल और कॉलेज खोलने की बात कही।महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि बेटियों की सुरक्षित घर वापसी तक सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई न हो।

वहीं, 19 मई से हर पंचायत में अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने की घोषणा भी की गई, जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। बाबा महतो धाम के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण, नई सड़क निर्माण, आईटीआई और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण बाबा महतो के नाम पर करने की घोषणा की। युवाओं के लिए 2030 तक एक करोड़ रोजगार सृजन और बिहार में 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य भी रखा गया। कार्यक्रम ने विकास और उम्मीद का नया संदेश देकर क्षेत्र में नई ऊर्जा भर दी।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top