• Home
  • Crime
  • पटना में सरेशाम खूनी वारदात: क्लिनिक के पास महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Image

पटना में सरेशाम खूनी वारदात: क्लिनिक के पास महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पटना, 30 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेशाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार की शाम एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावर ने 55 वर्षीय महिला को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। वह अजय सिंह की पत्नी थीं और दीपा क्लिनिक में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थीं। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 17 के पास क्लिनिक के समीप हुई। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल उर्मिला देवी को सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की पुष्टि करते हुए सचिवालय-2 के एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि मामले में एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हत्या के कारणों और हमलावर की पहचान करने में जुटी है। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज से हमलावर तक पहुंचने में मदद मिलेगी। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

बेगूसराय, 05 नवंबर (धरम कुमार) मामूली विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। बेगूसराय जिले के परिहारा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top