• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना में गैस संकट से बढ़ी मुश्किलें: छात्रों की बुझी रसोई, लॉज खाली—महंगी गैस ने तोड़ी कमर
Image

पटना में गैस संकट से बढ़ी मुश्किलें: छात्रों की बुझी रसोई, लॉज खाली—महंगी गैस ने तोड़ी कमर

पटना, 04 अप्रैल (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में रसोई गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों ने छात्रों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। एजुकेशनल हब माने जाने वाले मुसल्लहपुर हाट, बोरिंग रोड, महेंद्रू और टिकियाटोली जैसे इलाकों में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि छात्रावासों की रसोई लगभग ठप पड़ गई है। गैस के दाम 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से खर्च संभालना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि 90 फीसदी लॉज और छात्रावासों में नाश्ता बंद कर दिया गया है।

महिला छात्रावासों में भी केवल रेडीमेड खाद्य पदार्थों से काम चलाया जा रहा है। दिन-रात के भोजन में रोटी गायब हो चुकी है और सिर्फ चावल परोसा जा रहा है। कई जगहों पर इंडक्शन चूल्हे और हीटर पर खाना बनाने की मजबूरी साफ देखी जा रही है। गैस संकट का सबसे ज्यादा असर पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से जुड़े छात्रावासों में देखने को मिल रहा है। यहां तक कि सरकारी छात्रावासों के प्रिंसिपल भी सिलेंडर की कमी से परेशान हैं। समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र खुद खाना बनाने को मजबूर हैं, लेकिन गैस नहीं मिलने से अब वे हीटर और वैकल्पिक साधनों का सहारा ले रहे हैं।

बोरिंग रोड इलाके के कई निजी छात्रावासों में पहले ब्लैक में सिलेंडर उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब वहां भी सप्लाई ठप है। नतीजतन कुछ जगहों पर मिट्टी के चूल्हे जलने लगे हैं। छात्र-छात्राएं बिस्कुट, नमकीन और भूजा जैसे सस्ते विकल्पों पर निर्भर हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई छात्र घर लौट चुके हैं और खर्च के डर से वापस नहीं आ रहे। उधर, छात्रावास संचालकों ने बढ़ती लागत का हवाला देकर बेड चार्ज बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं, जिससे संकट और गहराने की आशंका है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top