• Home
  • स्थानीय समाचार
  • नालंदा में चोरी के बिजली तार से तांबे के बर्तन बनाने का खुलासा, 6 गिरफ्तार
Image

नालंदा में चोरी के बिजली तार से तांबे के बर्तन बनाने का खुलासा, 6 गिरफ्तार

नालंदा, 02 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जिले के रहुई थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरी किए गए बिजली तार से तांबे के बर्तन बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपियों के नाम चंडी के ओमप्रकाश, पटना जिले के बाढ़ के सुबोध कुमार, रहुई क्षेत्र के जगमोहन पासवान, अनिकेत कुमार, मिथुन कुमार और अन्य शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीनों से रहुई थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कृषि पटवन के लिए बिछाए गए बिजली के तार अपराधियों द्वारा चोरी किए जा रहे थे। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने संबंधित स्थानों पर जाल बिछाकर निगरानी रखी। गुरुवार की देर संध्या इस कार्रवाई में आरोपी पकड़े गए।

पुलिस ने खुलासा किया कि भगवान दास के 35 वर्षीय पुत्र शत्रुघन कुमार, जो बिहारशरीफ शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड के निवासी हैं, चोरी किए गए बिजली तार को खरीदकर तांबे के बर्तन बनाता और बाजार में बेचता था।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कंट्री मेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, पांच बिजली तार के बंडल, एक सफेद रंग की कार, छह एंड्रॉइड मोबाइल फोन और बिजली के तार काटने वाली मशीन बरामद की। इस छापेमारी में थाना अध्यक्ष, प्रभारी जिला एवं सूचना इकाई पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार, संतोष कुमार, सुमन, सिपाही धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला सिपाही सोनी कुमारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और संभावित अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Releated Posts

प्रतिभा का महाकुंभ: टॉपर्स पर फूलों की बारिश, सम्मान पाकर झूमे छात्र

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर उत्तर में मैट्रिक और इंटर…

महायज्ञ की तैयारियां तेज: दुर्गा मंदिर प्रांगण में बनी कमेटी, 22 अप्रैल से गूंजेगा भक्ति का स्वर

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 15 स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण…

विभूतिपुर में भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर, 12 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले के विभूतिपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…

घर बचाओ की गुहार, एक्सप्रेसवे रूट बदलने की मांग से बढ़ी हलचल

समस्तीपुर, 11 अप्रैल (रंजीत कुमार) हल्दिया-रक्सौल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर क्षेत्र में विवाद गहराने लगा है। प्रखंड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top