• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा फिर बना वैश्विक ज्ञान का केंद्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह में दिया बड़ा संदेश
Image

नालंदा फिर बना वैश्विक ज्ञान का केंद्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह में दिया बड़ा संदेश

नालंदा, 31 मार्च (अविनाश पांडेय) नालंदा के ऐतिहासिक धरोहर स्थल राजगीर में आज उस वक्त खास माहौल बन गया, जब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नालंदा विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर को विश्वविद्यालय के पुनरुत्थान और वैश्विक पहचान की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने नालंदा की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि “ज्ञान और संवाद की शाश्वत परंपरा” का प्रतीक है। उन्होंने स्नातक हो रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि 30 से अधिक देशों के छात्रों की भागीदारी नालंदा के मजबूत अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को दर्शाती है।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज का नालंदा विश्वविद्यालय फिर से एक प्रतिष्ठित वैश्विक शिक्षण केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान एशिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में शिक्षा और मूल्यों का अग्रदूत बनेगा। साथ ही उन्होंने इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और स्थानीय सहभागिता को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया।इस मौके पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने नालंदा को अतीत और वर्तमान के संगम का प्रतीक बताया। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि नालंदा की परंपरा वैश्विक व्यवस्था को संतुलित और लोकतांत्रिक बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी नालंदा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति सचिन चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस दौरान राष्ट्रपति ने 2000 सीटों वाले अत्याधुनिक सभागार ‘विश्वामित्रालय’ का उद्घाटन किया और ‘सहभागिता प्रदर्शनी’ का अवलोकन कर स्थानीय समुदाय से संवाद भी किया। यह समारोह नालंदा को फिर से विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

नेपाल में भारी बारिश: छोड़ा 1.36 लाख क्यूसेक पानी, गंडक बराज का बढ़ा जलस्तर, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

बेतिया, 21 जुलाई (विनय कुमार गुप्ता) इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज में नेपाल से लगातार आ…

पेपर लीक के खिलाफ डुमरांव में फूटा छात्र-युवाओं का गुस्सा: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, एनटीए भंग करने को लेकर गरजे प्रदर्शनकारी

बक्सर, 20 जुलाई (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव नगर में सोमवार को पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कथित…

समस्तीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव: जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, प्रखंड स्तर पर मिलेगा प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार

समस्तीपुर, 20 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की…

15 अगस्त की तैयारियों में जुटा समस्तीपुर प्रशासन: भव्य समारोह के लिए डीएम ने कसी कमर, सभी विभागों को सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 20 जुलाई (रामबालक राय) स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के राजकीय समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top