• Home
  • Crime
  • नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कुल्हाड़ी से किया हमला: बचाने आई मां पर भी किया हमला, इलाज के लिए ले जा रहे पिता की हुई मौत
Image

नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कुल्हाड़ी से किया हमला: बचाने आई मां पर भी किया हमला, इलाज के लिए ले जा रहे पिता की हुई मौत

समस्तीपुर, 16 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। मोहम्मद इस्लाम की उनके ही 25 वर्षीय बेटे मोहम्मद अरमान ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद के समीप की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अरमान पिछले कुछ समय से सूखे नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर लौटता था। मंगलवार की रात भी वह कथित रूप से नशे में घर पहुंचा और पिता से रुपये की मांग करने लगा। पिता मोहम्मद इस्लाम ने रुपये देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर अरमान ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पिता पर हमला होते देख उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि बेटे ने मां पर भी कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। घर से चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और घायल पिता-मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पिता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सदर डीएसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। आरोपी की मां ने पुलिस को बताया है कि बेटा नशे का आदी था और अक्सर रुपये की मांग करता था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे केवल रुपये मांगने को लेकर हुआ विवाद था या कोई अन्य कारण भी था।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना के सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट होगी। इस वारदात ने नशे की वजह से परिवार के भीतर पैदा होने वाले विवाद और हिंसा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top