• Home
  • मुख्य समाचार
  • नगर निगम कार्यालय की कड़ी सुरक्षा: सशस्त्र होमगार्ड तैनात, हर गतिविधि पर अब पैनी नजर
Image

नगर निगम कार्यालय की कड़ी सुरक्षा: सशस्त्र होमगार्ड तैनात, हर गतिविधि पर अब पैनी नजर

समस्तीपुर, 30 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) शहर के नगर निगम कार्यालय की सुरक्षा अब पूरी तरह सख्त कर दी गई है। बुधवार को यहां सशस्त्र होमगार्ड की टुकड़ी की तैनाती कर दी गई, जिससे पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो गई है। इस टुकड़ी में जमादार मो. वाजिद अंसारी के नेतृत्व में चार जवान बेबी कुमारी, प्रियंका कुमारी, शम्मी कुमार और हरिशंकर कुमार शामिल हैं।

सभी जवान कार्यालय अवधि के दौरान नियमित रूप से ड्यूटी देंगे और जरूरत पड़ने पर विशेष परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं देंगे।नई व्यवस्था के तहत एक जवान नगर आयुक्त के सरकारी बॉडीगार्ड के साथ उनके कार्यालय के बाहर तैनात रहेगा, जबकि अन्य तीन जवान मुख्य द्वार पर निगरानी संभालेंगे। इससे कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी।

बताया जाता है कि नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने इस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन से अनुरोध किया था, जिसके बाद डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर यह तैनाती की गई।इस कदम के बाद नगर निगम परिसर में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की तैयारी और मजबूत हो गई है।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top