• Home
  • मुख्य समाचार
  • धान खरीद के बाद फंसा लाखों क्विंटल चावल: गोदाम फुल, पैक्स परेशान, डीएम ने संभाला मोर्चा, लंबित भुगतान को लेकर भी विभाग को भेजा कड़ा संदेश
Image

धान खरीद के बाद फंसा लाखों क्विंटल चावल: गोदाम फुल, पैक्स परेशान, डीएम ने संभाला मोर्चा, लंबित भुगतान को लेकर भी विभाग को भेजा कड़ा संदेश

नालंदा, 03 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत अधिप्राप्त धान के समतुल्य कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के उठाव में आ रही गंभीर बाधाओं को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गोदामों के क्षमता के अनुरूप भर जाने और सीएमआर के उठाव में देरी से उत्पन्न संकट के बीच जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के जिला प्रबंधक के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले के 229 पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से कुल 1,32,967.46 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसके समतुल्य 90,417.87 मीट्रिक टन सीएमआर प्राप्त किया जाना है। अब तक 61,266.91 मीट्रिक टन सीएमआर की प्राप्ति हो चुकी है, जबकि 29,120.96 मीट्रिक टन सीएमआर अभी भी लंबित है।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले में सीएमआर भंडारण के लिए उपलब्ध 10 गोदामों की कुल क्षमता 3,55,166 मीट्रिक टन है। अधिकांश गोदाम लगभग पूरी तरह भर चुके हैं, जिसके कारण नए सीएमआर के भंडारण में भारी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस स्थिति से पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों में असंतोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि सीएमआर का समय पर उठाव नहीं होने से अतिरिक्त ब्याज भार पड़ रहा है और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने तत्काल राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक एवं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने की पहल की। इसके परिणामस्वरूप मुजफ्फरपुर जिले से दो रेल रैक तथा वैशाली एवं बेगूसराय से एक-एक आईडीटी आवंटित किया गया। डीएम ने संबंधित जिलों के अधिकारियों से भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।बैठक में परिवहन-सह-हथालन अभिकर्ता (डीएसडी) के सितंबर 2025 से लंबित भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जिला प्रबंधक ने बताया कि भुगतान लंबित रहने से अभिकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2025 के लंबित भुगतान का निपटारा जल्द कर दिया जाएगा। डीएम ने सीएमआर उठाव एवं भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top