• Home
  • रेलवे
  • देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा पटना: RPF बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बुद्ध स्मृति पार्क में बांधा समां, अब 12 अगस्त को पटना जंक्शन पर होगा जलवा
Image

देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा पटना: RPF बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बुद्ध स्मृति पार्क में बांधा समां, अब 12 अगस्त को पटना जंक्शन पर होगा जलवा

बक्सर, 10 अगस्त (विक्रांत) स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच राजधानी पटना रविवार की शाम देशभक्ति के रंग में रंग गई। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में रेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की हाजीपुर बैंड टीम ने बुद्ध स्मृति पार्क में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। देशभक्ति की मधुर और जोशीली धुनों से पूरा परिसर “भारत माता की जय” और राष्ट्रगौरव की भावना से गूंज उठा। रेल मंत्रालय की इस विशेष पहल के तहत देशभर के प्रमुख स्थलों पर आरपीएफ बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

बैंड टीम ने अनुशासित और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से देशभक्ति गीतों की ऐसी स्वर लहरियां बिखेरीं कि पूरा माहौल राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल की बैंड टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति की धुनों ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को और मजबूत किया।रेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भारतीय रेल की राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

रेलवे सुरक्षा बल ने अपनी अनुशासित प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया कि भारतीय रेल केवल परिवहन का माध्यम ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरपीएफ हाजीपुर की बैंड टीम के सभी सदस्यों ने समर्पण और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया। वहीं, बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी कि देशभक्ति की यह मनमोहक प्रस्तुति 12 अगस्त 2026 को शाम 6:00 बजे पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में एक बार फिर आयोजित की जाएगी, जहां आम लोग नि:शुल्क इसका आनंद ले सकेंगे।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top