• Home
  • Crime
  • दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
Image

दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

समस्तीपुर, 27 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घाट नवादा निवासी राजकुमार पोद्दार के पुत्र राजेश कुमार पोद्दार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार पोद्दार काली चौक स्थित अपनी स्वर्ण आभूषण की दुकान बंद कर पगड़ा के वार्ड संख्या 13 स्थित अपने नवनिर्मित मकान लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:10 बजे काली स्थान के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी।

गोली लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली बरामद किए जाने की जानकारी मिली है।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिसस्वर्ण व्यवसायी की हत्या किस वजह से की गई, इसका तत्काल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Releated Posts

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

बेगूसराय, 05 नवंबर (धरम कुमार) मामूली विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। बेगूसराय जिले के परिहारा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top