• Home
  • Crime
  • दिनदहाड़े खूनी हमला: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की पीट-पीटकर हत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप
Image

दिनदहाड़े खूनी हमला: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की पीट-पीटकर हत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना, 02 अगस्त (पटना डेस्क) डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात अपराधियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने से प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैल गई। वारदात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई, जहां अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जमुहार) लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रोहतास के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल अस्पताल पहुंचे तथा चिकित्सकों और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और हमलावर कौन थे। अज्ञात अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। व्यक्तिगत रंजिश, पेशेगत विवाद समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

इस सनसनीखेज हत्या से नगर परिषद के कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top