• Home
  • रेलवे
  • तारेगना स्टेशन पर लाल गाड़ी का शिकंजा: 252 बेटिकट यात्री पकड़े, ₹1.24 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
Image

तारेगना स्टेशन पर लाल गाड़ी का शिकंजा: 252 बेटिकट यात्री पकड़े, ₹1.24 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

बक्सर 28 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। सोमवार, 27 जुलाई को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन, जिसे ‘लाल गाड़ी’ के नाम से जाना जाता है, के साथ सघन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान तारेगना स्टेशन से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देकर यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 252 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में ₹1,24,265 की राशि वसूल कर रेलवे राजस्व में जमा कराई गई।रेल अधिकारियों के अनुसार यह अभियान यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने और रेलवे को होने वाले राजस्व नुकसान पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।

कार्रवाई का असर भी तुरंत देखने को मिला। अभियान के बाद पटना-गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं और बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट खरीदकर यात्रा करना शुरू किया। दानापुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही रेल यात्रा करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top