• Home
  • Crime
  • डुमरांव अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी पर बवाल: आक्रोशित चिकित्सकों ने घंटे भर ठप रखी ओपीडी, आरोपी फरार
Image

डुमरांव अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी पर बवाल: आक्रोशित चिकित्सकों ने घंटे भर ठप रखी ओपीडी, आरोपी फरार

बक्सर, 11 अगस्त (विक्रांत) अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मरीज के एक स्वजन ने महिला चिकित्सक डॉ. सजना प्रिया के साथ कथित तौर पर बदसलूकी कर दी। घटना से अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों में आक्रोश फैल गया। विरोध में चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक ओपीडी सेवा बाधित रखी। अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति की सूचना मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुका था।पुलिस के पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई।

थानाध्यक्ष ने अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का भरोसा दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा दोबारा शुरू की। घटना को लेकर पीड़ित महिला चिकित्सक समेत अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मामले में अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अस्पताल कर्मियों और चिकित्सकों ने आरोपी की पहचान अरियांव निवासी सोनू सिंह के रूप में की है।

चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान इस तरह की घटना से स्वास्थ्यकर्मियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। उन्होंने पुलिस से आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अस्पताल में सामान्य रूप से ओपीडी सेवा चल रही थी। इसी दौरान अरियांव गांव निवासी एक मरीज के स्वजन बच्चे के इलाज के संबंध में जानकारी लेने महिला चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए संबंधित डॉक्टर ओपीडी के पीछे स्थित एमएनसीयू में बैठते हैं।

आरोप है कि इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति नाराज हो गया और महिला चिकित्सक के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने लगा।आरोप यह भी है कि उसने अस्पताल के अन्य चिकित्सकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद महिला चिकित्सक ने पूरे मामले की जानकारी अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक को दी। इसके बाद डीएस कक्ष में चिकित्सकों और कर्मियों की बैठक हुई, जिसमें घटना पर गंभीर नाराजगी जताई गई। घटना की जानकारी सिविल सर्जन को भी दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है और अस्पताल में चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top