• Home
  • मुख्य समाचार
  • डिजिटल सदस्यता से कांग्रेस का मिशन तेज: बिहारशरीफ में बड़ा ऐलान, हजारों नए सदस्य जोड़ने की तैयारी
Image

डिजिटल सदस्यता से कांग्रेस का मिशन तेज: बिहारशरीफ में बड़ा ऐलान, हजारों नए सदस्य जोड़ने की तैयारी

नालंदा, 02 मई (अविनाश पांडेय) बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार को नई रफ्तार देने के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को नालंदा प्रभारी राजीव मिश्रा और मिहिर झा ने बिहारशरीफ के राजेंद्र आश्रम, धनेश्वर घाट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘संगठन सृजन डिजिटल सदस्यता ऐप’ की विस्तृत जानकारी दी।नेताओं ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाना है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सदस्यता प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और व्यापक बनाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक सिन्हा ने की। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में हजारों की संख्या में नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और यह अभियान संगठन को नई ऊर्जा देगा।”

कार्यक्रम में सरफराज मालिक, अखिलेश कुशवाहा, फरहत जबीं, हैदर आलम, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, शिशुपाल प्रसाद, राजीव कुमार मुन्ना, असगर भारती, नृपेन्द्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, शब्बीर, रमेश पासवान, अजीत राज, संजू पांडेय, नौसाद आलम, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार यादव, उस्मान गनी, इमरान खान, इंजीनियर टीपू, अधिवक्ता इम्तियाज आलम, सुनील कुमार, सुजीत कुमार और अनिल कुमार चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस पहल को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और इसे संगठन को डिजिटल युग में मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top