• Home
  • स्थानीय समाचार
  • डायन बताकर महिला को खंभे से बांध बेरहमी से पीटा, अंधविश्वास की शर्मनाक घटना से दहला उजियारपुर
Image

डायन बताकर महिला को खंभे से बांध बेरहमी से पीटा, अंधविश्वास की शर्मनाक घटना से दहला उजियारपुर

समस्तीपुर, 09 जून (हर्षिता “अश्क”) विज्ञान और तकनीक के इस दौर में भी अंधविश्वास की जड़ें समाज के कुछ हिस्सों में इतनी गहरी हैं कि एक महिला को ‘डायन’ बताकर खंभे से बांध दिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़िता की चीखें लंबे समय तक अनसुनी होती रहीं। आखिरकार ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी।पीड़ित महिला ने उजियारपुर थाने में आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे आरोपित उसके घर पहुंचे और उस पर अपने बच्चे को नजर लगाने का आरोप लगाने लगे।

इसके बाद उसे ‘डायन’ कहकर अपमानित किया गया।महिला का कहना है कि उसने खुद को निर्दोष बताते हुए विरोध किया, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि लोगों ने उसे एक पिलर से रस्सी के सहारे बांध दिया और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वह लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपित उस पर अत्याचार करते रहे। घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उसे आरोपितों के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता का कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

घटना के बाद महिला सीधे उजियारपुर थाना पहुंची और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास और महिलाओं के प्रति हिंसा की भयावह तस्वीर को उजागर कर दिया है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top