• Home
  • मुख्य समाचार
  • जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले: मई में खाते में आएंगे हजारों रुपये, दूसरी किस्त का भी रास्ता साफ
Image

जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले: मई में खाते में आएंगे हजारों रुपये, दूसरी किस्त का भी रास्ता साफ

पटना, 28 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। योजना के तहत चयनित ‘जीविका दीदियों’ को अब अगले महीने मई में पहली किस्त की 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इतना ही नहीं, दूसरी किस्त के 20-20 हजार रुपये भी मई के अंत तक मिलने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इस योजना के पहले चरण में पांच चरणों के माध्यम से करीब 1.81 करोड़ जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। वहीं, लगभग पांच लाख और महिलाओं को अगले चरण में यह लाभ मिलने वाला है। दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वाली 19 लाख महिलाओं में से 11 लाख का चयन कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।योजना की खास बात यह है कि सरकार सिर्फ पैसे नहीं दे रही, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि महिलाएं वास्तव में रोजगार शुरू करें। इसके लिए ‘जीविका’ द्वारा विकसित एक विशेष ऐप के जरिए लाभार्थियों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

महिलाएं किस तरह का रोजगार शुरू कर रही हैं, इसकी पूरी जानकारी इस ऐप पर अपडेट की जा रही है। इसी आधार पर अगली किस्त जारी होगी।प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रखंड और पंचायत स्तर पर इच्छुक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पहली किस्त मिलने के बाद महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर, बुटीक, चूड़ी-लहठी, धूप-अगरबत्ती निर्माण, बकरी पालन और चाय-नाश्ता जैसे छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। हालांकि, शहरी क्षेत्रों की कई महिलाएं अभी भी योजना से वंचित हैं, जिन्हें जल्द जोड़ने की तैयारी है। गौरतलब है कि इस योजना के तहत महिलाओं को पांच किस्तों में कुल 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। इसमें 10 हजार, 20 हजार, 40 हजार, 80 हजार और अंत में 60 हजार रुपये शामिल हैं। सरकार का दावा है कि यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि बिहार में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

Releated Posts

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top