• Home
  • मुख्य समाचार
  • जाम से मिलेगी मुक्ति: अखाड़ाघाट के समानांतर नया पुल मार्च 2027 तक तैयार, डीएम का सख्त अल्टीमेटम
Image

जाम से मिलेगी मुक्ति: अखाड़ाघाट के समानांतर नया पुल मार्च 2027 तक तैयार, डीएम का सख्त अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर, 29 अप्रैल (संतोष गुप्ता) शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अखाड़ाघाट के समानांतर बन रहा नया पुल मार्च 2027 तक चालू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यह पुल 272 मीटर लंबा होगा और इसे 8 मजबूत पिलरों पर तैयार किया जा रहा है। डीएम ने साफ कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में ट्रैफिक दबाव को जल्द कम किया जा सके।इसके अलावा डीएम ने चंदवारा पुल परियोजना (फेज-1 और 2) का भी जायजा लिया। फेज-1 में 20 मई तक हर हाल में ब्लैक टॉपिंग पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं फेज-2 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 7 मई को विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे, जिससे मुआवजा भुगतान में देरी न हो।

निरीक्षण के दौरान खुदीराम बोस स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य में देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही स्मारक परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना की भी जानकारी दी गई। डीएम ने दो टूक कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के विकास को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

Releated Posts

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top