Image

ज़माने भर को यूँ हैरत में डाल रख्खा है

आज साहित्यिक आंगन में मध्यप्रदेश, भोपाल की सुप्रसिद्ध कवयित्री अलका “राज” अग्रवाल की एक ग़ज़ल

.ज़माने भर को यूँ हैरत में डाल रख्खा है।

चराग़ देखो हवा नें संभाल रख्खा है।।

दुआ ने मोर्चा जब से संभाल रख्खा है।

सुकून घर का हमेशा बहाल रख्खा है।।

अभी तो ख़ुद से ही ख़ुद को निकाल रख्खा है।

तुम्हारी याद ने करके निढाल रख्खा है ।।

निकल के जाओ तो आशिक़ तड़प के रह जाएं ।

क़सम से आप में कितना कमाल रख्खा है।।

बुज़ुर्गो की थी हिदायत के नेकअमल करना।

के इसका हमने हमेशा ख़याल रख्खा है।।

उलझ के क्यूँ नहीं रेह जाए इसमें दिल मेरा।

सजाके ज़ुल्फ़ों का क्या ख़ूब जाल रख्खा है ।।

अलग ये बात हमें पूछता नहीं कोई।

हमेशा हमने तो सब का ख़याल रख्खा है ।।

निकल के पेहलू से बाहर न ये कहीं आये।

के दिल को तुमने यूँ उलझन में डाल रख्खा है।।

बसा के इश्क़ का ए राज़ इक जहाँ देखो।

के हमने हुस्न को उलझन में डाल रख्खा है।।

~ अलका ” राज़ ” अग्रवाल ,

Releated Posts

भारत की नारियाँ

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवयित्री अंशु विनोद गुप्ता जी की…

नशे में नशा कर रहे हो

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, समस्तीपुर से सुप्रसिद्ध कवि प्रवीण कुमार ‘चुन्नू’ जी की एक ग़ज़ल…

रात दिन रहता है तेरी याद का दफ्तर खुला

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में पश्चिम बंग, आसनसोल से सुप्रसिद्ध शायरा ग़़ज़ाला तबस्सुम जी की एक ग़ज़ल…

पापा

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, बेगूसराय से सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ सुनीता ‘सुमन’ जी की एक कविता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top