• Home
  • मुख्य समाचार
  • जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बवाल क्या बदलेगा कानून, मंत्री का बड़ा ऐलान—‘शराबबंदी अटल’
Image

जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बवाल क्या बदलेगा कानून, मंत्री का बड़ा ऐलान—‘शराबबंदी अटल’

मोतिहारी, 05 अप्रैल (गौरव कुमार गुप्ता) बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। विपक्ष जहां शराबबंदी कानून की विफलता पर लगातार सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष ने इस पर अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। क्या नेतृत्व में बदलाव के साथ कानून बदलेगा? इस पर अब सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।

नीतीश कुमार के करीबी और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी किसी भी हाल में खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का मिशन है, जो आगे भी जारी रहेगा। एक इंटरव्यू में श्रवण कुमार ने कहा कि चाहे सत्ता में कोई भी रहे, ‘नीतीश मॉडल’ ही बिहार की पहचान बना रहेगा। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री बदलने से नीतियों में कोई बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शराबबंदी गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित है और समाज में शांति व संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है। इधर, तेजस्वी यादव लगातार आरोप लगा रहे हैं कि राज्य में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है और शराब की होम डिलीवरी खुलेआम हो रही है। इस पर पलटवार करते हुए श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव को इतनी जानकारी है, तो उन्हें पुलिस को बताना चाहिए—ताकि वे “सीआईडी से भी ज्यादा मशहूर” हो सकें। मोतिहारी कांड के बाद उठे सवालों के बीच यह साफ हो गया है कि सरकार अपने फैसले पर कायम है। हालांकि, विपक्ष के हमलों और जमीनी हकीकत के बीच यह बहस अभी और तेज होने के संकेत दे रही है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top