• Home
  • फ़िल्म
  • जयपुर में दहाड़ 2 का जश्न: सोनाक्षी सिन्हा ने खत्म किया शेड्यूल, अब मुंबई में होगा बड़ा धमाका
Image

जयपुर में दहाड़ 2 का जश्न: सोनाक्षी सिन्हा ने खत्म किया शेड्यूल, अब मुंबई में होगा बड़ा धमाका

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज दहाड़ के दूसरे सीजन का जयपुर शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। तीन महीने से अधिक समय तक चली इस लंबी शूटिंग के बाद आखिरी दिन सेट पर जश्न का माहौल देखने को मिला। सोनाक्षी ने पूरी टीम और क्रू मेंबर्स के साथ केक काटकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया, जहां खुशी के साथ-साथ भावुकता भी साफ झलक रही थी। राजस्थान के खूबसूरत और विविध लोकेशनों जयपुर, नवलगढ़, सामोद, महारकलां गांव, चौमू, बीकानेर और मंडावा में सीरीज के अहम दृश्यों को फिल्माया गया।

अब अगला शेड्यूल 4 मई से 25 मई के बीच मुंबई में होगा, जहां बाकी हिस्सों की शूटिंग पूरी की जाएगी।इस सीजन में सोनाक्षी एक बार फिर सख्त और निडर पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। जयपुर शेड्यूल के दौरान उन्होंने ज्यादातर सीन पुलिस यूनिफॉर्म में शूट किए, जिनमें एक्शन, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, जांच-पड़ताल और सर्च ऑपरेशन जैसे हाई-वोल्टेज सीक्वेंस शामिल हैं। कहानी में राजस्थान की ग्रामीण पृष्ठभूमि को भी प्रमुखता से दिखाया गया है, जो इसे और वास्तविक बनाती है। भीषण गर्मी के बावजूद शूटिंग बिना रुकावट जारी रही। तापमान को देखते हुए अधिकतर सीन सुबह जल्दी या शाम के समय फिल्माए गए।

जटिल तकनीकी दृश्यों के लिए बॉडी डबल का सहारा भी लिया गया, जिससे शूटिंग की गति और गुणवत्ता बनी रही। शूटिंग के दौरान सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल भी कई बार जयपुर पहुंचे। दोनों ने यहां होली का त्योहार साथ मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया। ‘दहाड़ 2’ की कहानी पहले से ज्यादा गहरी और रहस्यमयी बताई जा रही है। कथानक एक शांत कस्बे में 12 वर्षीय बच्ची के लापता होने से शुरू होकर एक बड़े सीरियल किलर केस में बदलता है, जो समाज और सत्ता के कई काले पहलुओं को उजागर करेगा।सीरीज में सोनाक्षी के साथ गुलशन देवैया, विनीत कुमार सिंह, सिकंदर खेर और आयशा अहमद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन की कमान एक बार फिर रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय संभाल रही हैं, जबकि निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और जोया अख्तर की टीम कर रही है।गौरतलब है कि ‘दहाड़’ का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था और उसे जबरदस्त सराहना मिली थी। अब दूसरा सीजन और बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जो दर्शकों को एक बार फिर रोमांच और सस्पेंस से भर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top