• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनता दरबार में फटा शिकायतों का बम: फर्जी वोटर आईडी, अवैध टेंपू स्टैंड और बंद पेंशन पर डीएम का सख्त एक्शन
Image

जनता दरबार में फटा शिकायतों का बम: फर्जी वोटर आईडी, अवैध टेंपू स्टैंड और बंद पेंशन पर डीएम का सख्त एक्शन

नालंदा, 07 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिला समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जिलाधिकारी उदिता सिंह के दैनिक जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का अंबार लग गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 28 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे डीएम के समक्ष रखीं। गंभीर मामलों पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। जनता दरबार का सबसे गंभीर मामला बिंद प्रखंड की ताजनीपुर पंचायत के सैदपुर गांव से सामने आया, जहां एक आवेदक ने बीएलओ और कुछ जनप्रतिनिधियों पर वोटर आईडी सूची में कथित रूप से फर्जी तरीके से कई लोगों के नाम जोड़ने का आरोप लगाया।

शिकायत को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि विवाद और कृषि से जुड़े मामले भी प्रमुखता से उठे। अमरूद बागवानी से संबंधित समस्याओं तथा बिना बंटवारे के जमीन की बिक्री की शिकायतों पर डीएम ने अपर समाहर्ता और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान निकालने का निर्देश दिया। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

रामचंद्रपुर बस स्टैंड से सभी वाहनों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा देवीसराय मोड़ पर संचालित कथित अवैध टेंपू स्टैंड को हटाने की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में एक महिला ने वृद्धावस्था पेंशन बंद होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर डीएम ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को मामले की जांच कर शीघ्र पेंशन बहाल कराने और पात्र लाभुक को राहत देने के निर्देश दिए।इसके अलावा शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि एवं अन्य विभागों से संबंधित कई शिकायतें भी जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचीं। उदिता सिंह ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top