Image

जनगणना में महिला शिक्षकों का जलवा, 100% काम पूरा कर बनीं मिसाल

समस्तीपुर, 21 मई (हर्षिता “अश्क”) भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में प्रखंड की महिला शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है। एक दर्जन शिक्षकों ने शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूरा कर प्रशासन की सराहना बटोरी है। खास बात यह रही कि इस उपलब्धि में महिला शिक्षकों की संख्या पुरुषों से अधिक रही, जबकि पुरुष शिक्षक इस दौड़ में थोड़े पीछे नजर आए। प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए बाकी प्रगणकों से भी जल्द कार्य पूरा करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में अब तक 80 फीसदी से अधिक जनगणना कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रधान जनगणना ट्रेनर मोहम्मद सलीम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय महतो टोल पोखर पर वीणा कुमारी और प्रीति कुमारी, मध्य विद्यालय भोगराजपुर की सना परवीन और जया गौतम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चपड़ा की पूजा यादव तथा प्राथमिक विद्यालय राउत टोल की जूली कुमारी ने प्रथम चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया है।

वहीं पुरुष शिक्षकों में सोनू कुमार, अजीत यादव, राजकुमार झा और अभिषेक यादव ने भी जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर प्रशासन का भरोसा जीता है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top