• Home
  • रेलवे
  • चौसा को फिर रेल सुविधा से वंचित करने पर भड़का आक्रोश, फास्ट पैसेंजर के ठहराव को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Image

चौसा को फिर रेल सुविधा से वंचित करने पर भड़का आक्रोश, फास्ट पैसेंजर के ठहराव को लेकर आंदोलन की चेतावनी

बक्सर, 02 सितम्बर (विक्रांत) भारतीय रेलवे द्वारा 2 सितंबर से बक्सर–दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर ट्रेन संख्या 03287/03288 का पुनः संचालन शुरू किए जाने के बीच चौसा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं मिलने से स्थानीय यात्रियों और क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। चौसा रेलवे यात्री संघर्ष मोर्चा ने रेलवे के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए तत्काल ठहराव बहाल करने की मांग की है। मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखने वाला चौसा रेल सुविधाओं के मामले में लगातार उपेक्षित है। क्षेत्र में 1320 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट होने के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का आवागमन होता है।

इसके बावजूद महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पहले इस फास्ट पैसेंजर ट्रेन का चौसा स्टेशन पर नियमित ठहराव था। कोरोना के बाद परिचालन शुरू होने पर चौसा का ठहराव समाप्त कर दिया गया। यात्रियों की जरूरत और क्षेत्र की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए इसे पुनः बहाल करना जरूरी है। डॉ. यादव ने बताया कि चौसा में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर मोर्चा पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी कर चुका है, लेकिन अब तक रेलवे की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि चौसा को उसका वाजिब रेल हक मिलना चाहिए।मोर्चा ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर से ट्रेन संख्या 03287/03288 का चौसा स्टेशन पर तत्काल ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। मोर्चा ने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top