• Home
  • मुख्य समाचार
  • चार दिन में ही दम तोड़ गया 26 करोड़ का ओवरब्रिज: बक्सर में नए पुल के क्षतिग्रस्त होते ही मचा हड़कंप, आवाजाही बंद
Image

चार दिन में ही दम तोड़ गया 26 करोड़ का ओवरब्रिज: बक्सर में नए पुल के क्षतिग्रस्त होते ही मचा हड़कंप, आवाजाही बंद

बक्सर, 05 जून (विक्रांत) भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के स्लैब गंगा नदी में समाने की घटना को अभी लोग भुला भी नहीं पाए थे कि बिहार में एक और पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला बक्सर जिले के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर बने नए रेलवे ओवरब्रिज का है, जो उद्घाटन के महज चार दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया। पुल में आई खराबी की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और एहतियातन वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई। जानकारी के अनुसार इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन 1 जून 2026 को बड़े उत्साह के साथ किया गया था।

स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि वर्षों से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से अब उन्हें राहत मिल जाएगी। लेकिन उद्घाटन के चार दिन बाद ही पुल के एक हिस्से में क्षति दिखाई देने लगी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया और सुरक्षा को देखते हुए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था।

इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए इस परियोजना को मंजूरी दी गई थी। पुल बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन चार दिन में ही सामने आई खामियों ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषी एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top